बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट पहुंची भारत : इजराइल से 235 यात्रियों को लेकर भारत पहुंची एयर इंडिया का विमान, अब तक इतने लोगों का किया रेस्क्यू

ऑपरेशन अजय की दूसरी फ्लाइट पहुंची भारत : इजराइल से 235 यात्रियों को लेकर भारत पहुंची एयर इंडिया का विमान, अब तक इतने लोगों का किया रेस्क्यू

NEW DELHI: हमास और इजराइल अब निर्णायक युद्ध लड़ने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी तरफ इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन अजय के तहत शनिवार को दूसरी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंच गई है। जहां शुक्रवार को आए पहली फ्लाइट में 212 लोगों को भारत लाया गया था। वहीं दूसरी फ्लाइट में 235 लोग भारत पहुंचे। बता दें कि अब तक 447 भारतीयों की इजरायल से निकासी हुई है।

बता दें कि ऑपरेशन अजय के तहत दूसरी फ्लाइट ने स्थानीय समयानुसार (इजरायल) शुक्रवार रात 11.02 बजे उड़ान भरी थी। इजरायल से भारतीयों को निकालने का अभियान अभी जारी रहेगा। इजरायल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन ने एयरपोर्ट पर इजरायल से वापस लौटे लोगों का स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी फ्लाइट से लौटे लोगों का स्वागत किया। भारतीय नागरिकों ने इजरायल से वापस लाने के लिए भारत सरकार का आभार जताया।

पहली फ्लाइट से 212 भारतीय पहुंचे थे स्वदेश

इससे पहले इजरायल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना हुई थी और शुक्रवार सुबह भारत की राजधानी दिल्ली पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीय नागरिक सवार थे।


Suggested News