बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी गोलीकांड, बेखौफ अपराधियों ने चाचा-भतीचे को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

कटिहार में 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी गोलीकांड, बेखौफ अपराधियों ने चाचा-भतीचे को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

KATIHAR: कटिहार में आपसी रंजिश खुनी झड़प का रुप ले लिया है। जानकारी अनुसार आपसी विवाद में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है। जिसकी इलाज अस्पताल में कराई जा रही है। 

दरअसल, यह मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई जयंती गांव का है। इस घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार मृतक बंगाली दास और घायल गुलशन कुमार आपस में चाचा भतीजा है। देर रात भतीजे के साथ कुछ लोगों का विवाद हो रहा था। जिसे छुड़ाने के लिए चाचा बंगाली दास गया था।

बता दें कि, इस दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई है जबकि भतीजा की हालत गंभीर है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है।

वहीं अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चले 24 घंटे के अंदर कोढ़ा थाना क्षेत्र में यह दूसरा गोलीकांड की घटना है, हालांकि पुलिस दोनों मामले में घटना के बाद प्रारंभिक सफलता हासिल करते हुए अपराधियों की गिरफ्तार कर लिया है।

Suggested News