बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अश्लील वीडियो का खुला राज, सोशल मीडिया पर लड़कियों का "गंदा वीडियो" पोस्ट करने वाले तीन बिहारी धराए

अश्लील वीडियो का खुला राज, सोशल मीडिया पर लड़कियों का "गंदा वीडियो" पोस्ट करने वाले तीन बिहारी धराए

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस ने तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि यह लड़के सोशल मीडिया पर एक लड़की की अश्लील फोटो पोस्ट किया करते थे। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर इस कार्रवाई को की है। यह मामला जिसे के घोसी थाना क्षेत्र के घोसी बाजार का बताया जा रहा है।

दरअसल, जहानाबाद पुलिस को पीड़िता के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उनके फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद जहानाबाद साइबर थाना में आई.टी. एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

तकनीकी और वैज्ञानिक तरीका से अनुसंधान करते हुए साइबर थाना के द्वारा इस कांड में संलिप्त कुल तीन अभियुक्तों की गिरफतारी  की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद किया गया है।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है। गिरफ्तार लोगों में अभिषेक उर्फ मनीष,  राहुल कुमार, अमरजीत उर्फ रायजी शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 

Suggested News