बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में सुरक्षा बलों ने तोड़ी नक्सलियों की कमर, सर्च अभियान के दौरान केन आईईडी बम किया बरामद

औरंगाबाद में सुरक्षा बलों ने तोड़ी नक्सलियों की कमर, सर्च अभियान के दौरान केन आईईडी बम किया बरामद

AURANGABAD : औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल में लगातार केन आइईडी बम बरामद किया जा रहा है। आज फिर कोबरा के जवानों ने सर्च अभियान के दौरान कई बम बरामद किया है। बरामद केन बम को जंगल में ही अपने वरीय अधिकारी के निर्देश पर कोबरा के बम निरोधक टीम के द्वारा विनष्ट कर दिया गया।

एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल स्थित लंगुराही जंगल में नक्सलियों के होने और नक्सल अभियान के सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बनाने की सूचना पर जिला पुलिस और कोबरा की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए तीन किलोग्राम का कई आइईडी बम के होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उस जगह की घेराबंदी कर बम निरोधक टीम के द्वारा सभी बम को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद केन बम काफी शक्तिशाली था। 

बताया कि केन बम की बरामदगी कर नक्सलियों के सुरक्षाबलों पर हमले की योजना को विफल कर दिया गया है। एएसपी अभियान ने बताया कि केन बम की बरामदगी किए जाने के बाद छकरबंदा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

लेकिन गुप्त सूत्रों को माने तो इन दिनों पूरबी पलामू तथा मगध के मध्य जोन एवं चाल्हों जोन में नक्सलियों की गतिविधियां तेज हो गयी है, जो आने वाले दिन में बड़ी वारदात की ओर इशारा कर रही है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News