KHAGARIA: खगड़िया में एक युवक को एक पुल के पिलर पर चढ़कर मोबाइल से सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। युवक आशीष कुमार पोज लेकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान गंगा की तेज धार में डूब गया। बाद में काफी मशक्कत के बाद लाश मीरगंज घाट से बरामद हुआ है।
घटना गोगरी थाना इलाके के कामाथान गंगा घाट की है। इनसब के बीच घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि आशीष अपने एक अन्य दोस्त के साथ पुल के पिलर पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हालांकि मृतक का दोस्त सुरक्षित है। हादसे के बाद पुल पर काफी भीड़ जुट गई। सभी युवक के नीचे गिर जाने पर अफसोस व्यक्त कर रहे थे। वहीं गोगरी थाना पुलिस लाश को अपने कब्जे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विदित हो कि सेल्फी लेने के चक्कर में कई बार लोगों की जान गई है। इनमें सबसे ज्यादा युवा ही शामिल होते हैं। अकसर बढ़िया तस्वीर लेने के चक्कर में युवा कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उनकी जान पर बन जाता है। अब तो सैर-सपाटों वाली खतरनाक जगहों और पहाड़ी इलाकों में विशेष रूप से ‘नो सेल्फी जोन’ बनाया गया है। जहां इस तरह की तस्वीरें लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।