औरंगाबाद में केशहर नदी में शव मिलने से फैली सनसनी, शव की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में केशहर नदी में शव मिलने से फैली सनसनी, शव की शिन

AURANGABAD : औरंगाबाद के केशहर नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। इसके बाद पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है। बताते चलें की मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव के पास से शव बरामद किया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के ददपि गांव के पास केशहर नदी से एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मदनपुर पुलिस ने बरामद किया है। हालाँकि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है की आज कुछ लोग टहलने के दौरान केशहर नदी के कैनाल में एक शव को तैरता हुआ देखा। जिसकी सूचना मदनपुर थाना के पुलिस को दिया गया। 

सूचना मिलते ही मदनपुर सह थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से  शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। शव मिलने की खबर सुनते ही मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ जुट गयी। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान हेतु शव को थाने में 72 घंटा तक रखा जाएगा। 

Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट