बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई में महिला के साथ मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने हत्या कर फेंके जाने की जताई आशंका

जमुई में महिला के साथ मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने हत्या कर फेंके जाने की जताई आशंका

JAMUI : आज रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस ने बरुअट्टा गांव स्थित नहर से संदेहास्पद स्थिति में एक मासूम बच्चे के साथ एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान और घटना की जांच में जुटी हुई है। 

शव मिलने की सूचना पर टाउन थाना के एसआई राजेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम के साथ महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा। 

महिला के गर्दन, पीठ और हाथ पर तेज धार हथियार से वार करने का जख्म है। शव से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की पीट- पीटकर और तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है और मासूम के साथ महिला के शव को फेंक दिया गया है। देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे महिला और मासूम की हत्या दो दिन पहले ही कर दी गई हो और शव को यहां ठिकाना लगा दिया गया हो। अब तो शव से बदबू भी आने लगी है। 

मासूम के साथ महिला का शव नहर में कहां से आया कैसे आया, और किसने हत्या कर नहर में शव को फेंका है। इन सारी बातों की जानकारी फिलहाल नहीं हो पाई है। मासूम बच्चे का उम्र करीब 6 से 8 महीना बताया जा रहा है। जबकि महिला की उम्र करीब 22 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। महिला लाल रंग की सूट पहन कर है। हालांकि पुलिस मासूम के साथ महिला की हत्या करने के मामले  को लेकर जांच पड़ताल कर रही है और दोनो की पहचान में जुटी हुई है। महिला की पहचान होने के बाद ही हत्यारों का पता लग पाएगा।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News