बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LAKHISARAI NEWS : शादी के 6 माह के भीतर दहेज़ की भेंट चढ़ी विवाहिता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया मामला

LAKHISARAI NEWS : शादी के 6 माह के भीतर दहेज़ की भेंट चढ़ी विवाहिता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया मामला

LAKHISARAI : जिले में दहेज नहीं देने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। विवाहिता बीरुपुर थाना क्षेत्र के बीरुपुर निवासी रोहित झा की पत्नी बिरमा कुमारी हैं। विवाहिता के पिता बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सकरार निवासी ब्रह्मदेव पंडित ने बीरुपुर थाने में आवेदन देकर विवाहिता के पति रोहित झा एवं उसके भाई, बहन, बहनोई, पिता को नामजद किया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ब्रह्मदेव पंडित ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2021 को बिरमा कुमारी की शादी बीरुपुर निवासी कारु झा के पुत्र रोहित झा के साथ धूमधाम से किया गया। उस समय अपने क्षमता के अनुसार सभी समान उपहार स्वरूप दिए गए थे। कुछ माह के बाद ससुराल वाले दहेज में और मांगने लगे। दहेज नहीं देने पर बिरमा कुमारी को प्रताडि़त किया जाने लगा।। नहीं देने पर मेरी पुत्री को जान से मार देने के धमकी दिया जाता था। गुरुवार को गाँव के लोगों ने फोन कर हत्या हो जाने की जानकारी दिया। जब गुरुवार की शाम बीरुपुर अपने पुत्री के ससुराल पहुँचा तो देखा की बेटी गायब है। जब उसके पति व ससुर से पूछा तो बोला की कहीं चली गयी है। सभी सगे सबन्धियों के यहाँ फोन कर पूछताछ किया गया। लेकिन कहीं उसका कुछ पता नहीं चला है। इसके बाद पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्री की हत्या कर  शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर मृतका के पति देवर, ससुर सहित अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है।

इस संबंध में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। जल्द से जल्द बच्ची की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट

Suggested News