बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व पर कोरोना का साया, प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबन्धक कमिटी की बैठक में स्थगित करने का फैसला

पटना में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व पर कोरोना का साया, प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबन्धक कमिटी की बैठक में स्थगित करने का फैसला

PATNA : पटना में होने वाले प्रकाश पर्व पर कोरोना का साया पड़ गया है। कई कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गुरु महाराज के प्रकाश पर्व को को लेकर आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बिहार में बढ़ते कोरोना को लेकर चर्चा की गयी। इस बैठक में पटनासिटी के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

प्रबंधक कमिटी ने कोविड के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए कहा को जिला प्रशासन के तरफ से कहा गया कि अब कार्यक्रम में बदलाब की जरूरत है। क्योंकि कोविड के मामले बढ़ते जा रहे है। उसे ध्यान में रखते हुए समागम को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। किसी अगले तारीख पर उसे उसे आयोजित किया जायेगा। तख्त श्री पटना साहिब हरमंदिर साहिब में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पर निकलने वाला बड़ी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन और अन्य आयोजन रद्द रहेगा। उन्होंने कहा की अब सांकेतिक रूप से पंज प्यारे की मौजूदगी में धार्मिक रस्म होगा। साथ ही यह भी कहा कि करीब एक लाख संगतों की आने की सूचना थी। लेकिन अब उन्हें सूचित कर दिया गया है कि वे नही आये। 

उन्होंने कहा की आने के बाद यदि ट्रेने बंद हो गयी तो उनका वापस जाना मुश्किल हो जायेगा।  हालाँकि यहां जितने संगत पहुँच गए हैं। उनके रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गयी है। संगतों के रहने के लिए कंगन घाट, गुरु के बाग के पास जो व्यवस्था की गयी थी। उसे कोविड के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए रद्द कर दिया गया है। आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह, महासचिव इंदरजीत सिंह, संगतों۔  जत्थेदार और पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी के मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है। 





Suggested News