पार्टी दफ्तर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा का भारी विरोध, कार्यकर्ताओं ने बताया खोटा सिक्का

PATNA: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघन सिन्हा को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खोटा सिक्का बताया है. शत्रुघ्न सिन्हा राजधानी पटना के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे थे जहां उन्हें भारी विरोध का सामना पड़ा. उनके विरोध में जमकर नारे लगे. कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तो शत्रुघ्न सिन्हा को खोटा सिक्का तक कहा.
दरअसल पटना साहिब सीट के कांग्रेसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा आज यानि रविवार को पार्टी दफ्तर पहुंचे थे. तभी बैनर पोस्टर लेकर सदाक़त आश्रम पहुंचे कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा के विरोध में नारेबाजी की. सदाक़त आश्रम पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो पूरे पांच साल क्षेत्र से ग़ायब रहे हैं. विरोध करने वाले लोगों ने अपने आप को कांग्रेस अतिपिछड़ा सेल का नेता बताया और शत्रुघ्न सिन्हा को पहचानने तक से इंकार कर दिया. मालूम हो कि पटना साहिब सीट से उनके मुकाबले में एनडीए ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है.