PATNA : चारा घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट से लालू यादव को जमानत मिलने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया लगातार मिल रही है। फिल्म अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू यादव को बेल मिलने पर खुशी जाहिर की है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि खुशी की खबर है काफी दिनों तक उन्होंने संघर्ष किया है अब समय है जस्टिस का।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके परिवार और हमलोग खुशी जाहिर करते हैं और न्यायालय का धन्यवाद करते हैं।
पटना सिटी में एक लड़की के साथ हथियार के बल पर छेड़खानी मामले पर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की समस्या है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।