शेखपुरा पुलिस ने अंतर जिला साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

शेखपुरा पुलिस ने अंतर जिला साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 अ

SHEKHPURA : जिले के बरबीघा पुलिस ने जाल बिछा कर अंतर जिला गिरोह के साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में नवादा और शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के साइबर अपराधी शामिल हैं। 

पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन कर विस्तृत रूप से साइबर अपराधियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली संवाददाता सम्मेलन में ही पुलिस अधीक्षक बलराम चौधरी ने साइबर अपराध और शराब के धंधे में शामिल लोगों के उपर लगाम लगाने की बात प्राथमिकता में कहा था। 

संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरबीघा में साइबर अपराधी के द्वारा स्कॉर्पियो से एटीएम में पैसा निकाले जाने की गुप्त सूचना मिलने पर टीम का गठन किया गया और घेराबंदी की गई। जिसमें 6 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया। पांच साइबर अपराधी नवादा के और एक शेखपुरा जिला के रहने वाले हैं।

पकड़े गए साइबर अपराधी में नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव निवासी गौरव कुमार, राकेश कुमार, मंटू तथा इसी थाना क्षेत्र के खीरभोजना निवासी विकास कुमार, कुंदन कुमार  का नाम शामिल है। बरबीघा थाना के केवटी गांव निवासी कारू कुमार को भी इस मामले में पकड़ा गया है। साइबर अपराधियों के पास से एक स्कॉर्पियो और दो पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। साइबर अपराधियों के पास से 6 एटीएम के साथ-साथ 92300 नगद भी बरामद किए गए हैं।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट