बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा में दो साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कार्पियो और दो लाख से अधिक नगद बरामद

शेखपुरा में दो साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कार्पियो और दो लाख से अधिक नगद बरामद

SHEKHAPURA : शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां साइबर ठगी से जुड़े दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहब्बत पुर गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। 

जहां से पुलिस ने दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो लाख 67 हजार रुपया नगद भी बरामद किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि का एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि किया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी लकी ड्रॉ के माध्यम से टाटा सफारी जीत जाने के नाम पर लोगों से फोन के माध्यम से ठगी किया करते थे।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, एक एक्सयूवी कार, दो लाख 67 हजार रुपया नगद, 3 मोबाइल और एक हजार व्यक्ति का डेटाबेस से भरा एक रजिस्टर को भी पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहब्बत पुर गांव निवासी कन्हैया कुमार और विकास कुमार के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है साथ ही इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News