बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बच्चों को कांवड़ में बैठाकर जलाभिषेक करने चला शिवभक्त, कहा भोले बाबा ने पूरी की मन्नत

बच्चों को कांवड़ में बैठाकर जलाभिषेक करने चला शिवभक्त, कहा भोले बाबा ने पूरी की मन्नत

BHAGALPUR : सावन महीने में भक्तों पर भगवान शिव की भक्तों की विशेष कृपा होती है। इसी कड़ी में एक शिव भक्त कांवड़ियां मनोकामना पूर्ण होने पर अपने पुत्र पुत्री को कांवड़ में बैठा कर भोलेनाथ को जलाभिषेक करने गया।


मुंगेर जिला के खडकपुर टेटिया बंबर के मिल्की गंगटा निवासी दयाशंकर सिंह ने बताया 10 साल पूर्व अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा घाट से जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम में पुत्र के लिए मन्नत मांगे थे। बाबा भोलेनाथ मेरे मनोकामनाएं पूर्ण होने से हम सभी परिवार, सहित एक पुत्र और एक पुत्री को कांवड़ में बैठाकर बाबा भोलेनाथ बैधनाथ धाम पैदल यात्रा कर जल चढाएंगे। 

साथ ही दयाशंकर सिंह ने कहा की बाबा भोलेनाथ सभी का सुनते है। वहीं बच्चों की माता निशा देवी ने बताया की मनोकामनाएं पूर्ण करने पर बच्चों को कांवर मे लेकर बाबा भोलेनाथ को जल चढाएंगे। साथ ही रेलवे में कार्यरत दरभंगा के चंदेश्वर राय ने बताया कि मन मे इच्छा जगा तो मैं अपने बच्चों को कांवर में लेकर सपरिवार अजगैबीनाथ धाम से पैदल बैधनाथ धाम जल.चढाने जा रहे। उन्होंने कहा की पुत्र संकक्षम कुमार और पुत्री सरवेक्षा कुमारी को कांवर मे लेकर.देवघर जा रहे हैं। 

बच्चे की माता खुशबू कुमारी ने बताया कि हमारे पांच बच्चे हैं। उनके नाम भरत राय, धन्नु राय, सकक्षम राय, साक्षी कुमारी और सरवेक्षा कुमारी हैं। हमारी बहन सुनीता देवी हैं, जो हमारे पति चंदेश्वर राय के साथ मिलकर कांवर मे अपने दो बच्चों के साथ सपरिवार देवघर बैधनाथ धाम जा रहे है। बाबा भोलेनाथ हम सबो की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिये सपरिवार देवघर बैधनाथ. धाम जाते रहते हैं।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News