सीवान में महा शिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, भक्ती धून पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

सीवान में महा शिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात में उमड़ा

SIWAN : सीवान में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर महाशिवरात्रि शोभा यात्रा समिति के द्वारा भव्य शिव बारात निकाली गयीं। इस दौरान हर हर महादेव की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया।इस अवसर पर नगर में निकली शिव बारात आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसमें आम और खास का कोई भेद नहीं था। सभी ने शिवभक्त बनकर अपनी आस्था और भक्ति का इजहार किया। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकली शिव बारात में स्थानीय जनप्रतिनिधि  गणमान्य लोगो के साथ सैकड़ो की संख्या में नगरवासी मौजूद थे। शिव बारात में नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम अपने दल बल के साथ मौजूद थे। शिव बारात में उमड़ा जन सैलाब भोले की भक्ति में शक्ति का प्रतीक था। हर हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। इस दौरान युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। 

Nsmch

हर हर महादेव अंकित भगवा झंडा बंधे माथे पर चंदन का लेप लगाए भगवा वस्त्र व पगड़ी धारण किए शिवभक्त भक्ति में लीन थे। शोभा यात्रा ने शहर का भ्रमण किया। हर हर महादेव, ॐ नम: शिवाय, जय श्री राम के जयघोष से वातावरण शिवमय बन गया था। महाशिवरात्रि को लेकर सिवान जंक्शन से लेकर पूरे शहर  में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। मंदिरों में हरि कीर्तन व मानस पाठ चल रहा था।  बाजे गाजे पर युवा और बच्चे थिरकते नजर आए। 

श्री संकट मोचन साई मंदिर के सौजन्य से निकली शोभायात्रा स्टेशन रोड,रामराज्य मोड़ होते हुए,शांति वट वृक्ष,बड़ी मस्जिद,कागजी मोहल्ला,जेपी चौक से होते हुए बबुनिया रोड से  फतेहपुर बाईपास मोड़ से वापस सब्जी मंडी स्थित साई मंदिर में पहुचा। इस दिन का शिव भक्तों व नगर वासियों को एक साल से इंतजार रहता है। सिवान में शिव बारात झांकी का स्थान है। जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों के रिश्तेदार भी दूर दूर से आते हैं।श्रद्धालु शिव बारात की झांकी देखकर अपने को धन्य समझते हैं।

REPORT - PARVEZ ALI