बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाकाल सेवा दल की ओर से मुजफ्फरपुर में निकाली गई शोभा यात्रा, हर हर महादेव के जयघोष के गूंजा इलाका

महाकाल सेवा दल की ओर से मुजफ्फरपुर में निकाली गई शोभा यात्रा, हर हर महादेव के जयघोष के गूंजा इलाका

MUZAFFARPUR : महाकाल सेवा दल की ओर से रविवार को फूलों से सजी हुई एक पालकी में महाकाल की शोभा यात्रा शहर में निकाली गई। इस दौरान भक्ति और शक्ति का अद्भुत संजोग देखने को मिला। जहां महाकाल सेवा दल के पदाधिकारी, सेवादार और श्रद्धालु एक रंग में रंगे और सजे- धजे दिखे। वहीँ दूसरी तरफ भोले बाबा, भोले बम बम , हर हर महादेव भजनों पर पालकी के आगे श्रद्धा भाव से नाचते गाते और भक्ति से झूमते भक्त दिखे। 


शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूपों को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सिकंदरपुर सिढि घाट पर गंगा आरती के बाद शोभा यात्रा निकाली गई जो टावर चौक होते हुए गरीब स्थान मंदिर पहुंची। जहां महाकाल सेवा दल के सदस्यों के द्वारा महाकाल की आरती उतारी गई। इस दौरान भोले शंभु , भोले नाथ हर हर महादेव, के जयघोष से इलाका गूंज उठा।

बताते चलें की महाकाल की शोभा यात्रा में उज्जैन से विशेष रूप से बुलवाए गए तासा,नाथ और डमरू मंडली के वादकों ने आज महाकाल की शोभा यात्रा की अगवानी की। इस दौरान ऐसा समा बांधा की श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे और हर हर महादेव के जयकारों का उदघोष करने लगे। महादेव की पालकी के साथ साथ सांपों के झुंड के साथ से खेलते हुए प्रदर्शन कर्ता ने लोगों का मन मोह लिया। इसी दौरान भजनों की स्वरलहरियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इधर शहर में शोभा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट 

Suggested News