बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में आर्केस्ट्रा के दौरान चली तोबड़तोड़ गोलियां, इसमें एक घायल, बार-बालाओं के साथ कट्टा लहराते वीडियो वायरल

खगड़िया में आर्केस्ट्रा के दौरान चली तोबड़तोड़ गोलियां, इसमें एक घायल, बार-बालाओं के साथ कट्टा लहराते वीडियो वायरल

खगड़िया. जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान एक व्यक्ति की गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक उपचार कर रविवार की सुबह रेफर कर दिया। वहीं आर्केस्ट्रा के दौरान चली गोली में भगदड़ मच गयी है। लोग इधर-उधर भागने लगे।

बताया जाता है कि हरदिया गांव में संतान प्राप्ति के बाद आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम किया गया था। जहां अश्लील गीत पर बार-बालाओं के साथ कट्टा भी लहराया गया। इसका वीडियो सामने आया है। जिसकी भनक चौथम पुलिस को नहीं लगी। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के वार्ड 10 निवासी ईनो सिंह का पुत्र राम सिंह को पुत्र जन्म लिया। जन्मदिन के छठी के दिन आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया था। जिसमे बार बालाओं के साथ अश्लील गीत पर अश्लील डांस किया गया। 

पूरी तरफ महफ़िल सजी रही। जहां सैकड़ों लोग महफ़िल को रंगीन करते रहे। वहीं राम सिंह का भाई कृष्ण सिंग देशी कट्टा लेकर स्टेज पर पहुँचकर बार-बालाओं के साथ डांस करने लगे। इस दौरान दर्जनों फ़ायरींग की गई। एक गोली पंडाल के बांस में लग कर दर्शक लोटन यादव का 40 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही भगदड़ का माहौल हो गया। बताया जाता है कृष्ण सिंह पर आधे दर्जन मुकदमा है। आपराधिक छवि का व्यक्ति है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

Suggested News