बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

KKR के लिए खेलेंगे श्रेयस अय्यर, शाहरुख की टीम ने 12.25 करोड़ की लगाई बोली, शिखर पंजाब में

KKR के लिए खेलेंगे श्रेयस अय्यर, शाहरुख की टीम ने 12.25 करोड़ की लगाई बोली, शिखर पंजाब में

BANGLURU : IPL मेगा ऑक्शन का आगाज हो गया है। इसके साथ अब तक जितने खिलाड़ियों की बोली लगाई गई है। उनमें श्रेयस अय्यर सबसे आगे निकल गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलनेवाले श्रेयस अब शाहरुख खान की टीम का हिस्सा होंगे। ऑक्शन में केकेआर ने श्रेयस ने अपनी टीम के लिए 12.25 करोड़ में खरीद लिया है। इसके साथ ही शिखर धवन, वार्नर, मो. शमी, आर. अश्विन, क्विटन डीकॉक, फेफ डू प्लेसिस के लिए बोली लगाई गई है। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी। अय्यर को अपने साथ जोड़ने के लिए KKR के अलावा RCB, लखनऊ, गुजरात, दिल्ली ने बोली लगाई। बताया जा रहा है कि केकेआर श्रेयस को टीम की कप्तानी सौंप सकती है। 

श्रेयस के अलावा पहले चरण चरण में जिन खिलाडियों की बोली लगाई गई उनमें शिखर धवन को पंजाब ने 8.25 करोड़, आर. अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़, मो. शमी को गुजरात लायंस ने 6.25 करोड़ में खरीदा।

बात अगर विदेशी खिलाड़ियों की करें तो यहां सबसे महंगे कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और पैट कमिंस के लिए बोली लगाई गई। कमिंस के लिए केकेआर ने 7.25 करोड़ खर्च किए। वहीं ट्रेंट बोल्ट के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ खर्च किए हैं। वहीं कगिसो रबाडा के लिए पंजाब ने 9.25 करोड़ की बोली लगाई। वहीं क्विंटन डिकॉक को सीएसके ने 6.75 करोड़ में खरीदा. वार्नर को देल्ही कैपिटल ने 6.25 ने खरीदा

Suggested News