रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महावीर मंदिर में श्रीराम सेना ने किया आरती और हवन, पटाखा छोड़कर मनाई दिवाली

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महावीर मंदिर में श्रीराम सेना

PATNA : अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में आज रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने के खुशी में श्री राम सेना संगठन के द्वारा पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवं हवन किया गया।

इस दौरान हजारों की संख्या में राम भक्त मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए और प्रभु श्री रामचंद्र की पुनः अयोध्या आने की खुशी में पटाखा छोड़ एवं मिठाइयां बाटकर दिवाली मनाई। इस मौके पर श्री राम सेना संगठन के अध्यक्ष यश राज सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बताते चलें की राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रभु श्रीराम अब अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना में शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ आरएससए प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वहीँ कहा की हमारे राम आ गए हैं। 

अब रामलला टेंट में नहीं रहेंगे, बल्कि अब वो एक भव्य मंदिर में रहेंगे। इस मौके पर सीएम योगी ने भी आम जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां इसे बनाने का हमने संकल्प लिया था।