बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ई होम्स पनोरमा में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित होगी श्री-श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान महायज्ञ को लेकर सनातन धर्म ने की बैठक

ई होम्स पनोरमा में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित होगी श्री-श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान महायज्ञ को लेकर सनातन धर्म ने की बैठक

पूर्णिया. आगामी 25 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक मानव कल्याण के लिए सात दिवसीय शिव चण्डी महायज्ञ श्री-श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर आज पनोरमा ग्रुप के ई होम्स पनोरमा में गुरुवार को सनातन धर्म संगठन के पदाधिकारीगण एवं सनातन धार्मिक संगठन के सम्मानित बुद्धिजीवियों के मौजदूगी में एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी, जिसमें सभी श्री-श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर कई गणमान्य लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसमें श्री बालेश्वर यादव को अध्यक्ष, दिलीप यादव को उपाध्यक्ष, आतिश सनातनी को सचिव, विशेष वर्मा को यज्ञ व्यवस्थापक, अजय कुमार झा (मुरारी) को कोषाध्यक्ष, सुमित (लोहिया) को कथा पंडाल व्यवस्थापक, पंकज श्रीवास्तव को शांति व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्थापक, मुकुल को भोजन एवं आवास व्यवस्थापक, इंन्द्र चोरसिया को स्वागताध्यक्ष, सोनू साह को प्रसाद वितरण प्रभारी, सुनील सुमन को प्रचार-प्रसार प्रभारी, संजय अधिकारी को यज्ञ स्थल निरक्षण पदाधिकारी, नंदकिशोर सिंह को कार्ड व्यवस्था एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, अजय कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह को सम्पर्क एवं आमंत्रण पदाधिकारी, रौशन सिंह को साफ-सफाई व्यवस्थापक, विनोद अग्रवाल को राशन व्यवस्थापक प्रभार दिया गया है।

मौके पर बैठक में आये हुए सभी निर्वाचित सनातन धर्म के पदाधिकारियों को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि कोशी-सीमाचल सहित पूर्णिया वासियों के प्यार स्नेह से पिछले कई सालों से पनोरमा परिवार का हर कार्यक्रम सफल होता हुआ आया है. मानव कल्याण के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे महाराज जी कथा का प्रवचन करेंगे।

साथ ही अन्य विभिन्न जगहो के विद्वान भी इस महायज्ञ में शिरकत करेंगे। मौके पर पनोरमा ग्रुप के नंदन झा,रितेश झा, मनखुश मिश्रा, चंदन कुमार, अभिषेक झा, मोनू यादव, दीपक दिलवर, मनखुश मिश्रा, आनंद कुमार विक्की, विक्रम भगत, पूजा, दीप्ति, कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील सुमन, सुदर्शन दा व अन्य लोग मौजूद थे।

Suggested News