बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन, भगवान कृष्ण के बाल रुप को देखकर भाव विभोर हुए भक्त

नवादा में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन, भगवान कृष्ण के बाल रुप को देखकर भाव विभोर हुए भक्त

NAWADA: नवादा में भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। वहीं भगवान श्री कृष्ण के बाल्य रूप को देख भाव विभोर हो गए। दरअसल, जिले में देर रात्रि को पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय अवस्थित देवी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत, कथा में भगवान श्री कृष्ण के बाल्य रूप का चित्रण किया गया। 

जिसे देख श्रद्धालु भाव विभोर होते दिखाई दिए। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव से लेकर बामन रूप की चर्चा विदूसी जया श्री तिवारी ने किया। इस दौरान भगवान के वामन रूप की कथा का वर्णन किया गया एवं कथा के माध्यम से लोगों को बताया गया कि किस तरीके से भगवान कृष्ण ने विष्णु का रूप धारण कर महाबली बली को छला एवं तीन पग में ही पूरी दुनिया को माप ली।

मौके पर सदाचार को अपनाने,मांस मदिरा के पान को छोड़ने,एवं भगवान के मोहनी अवतार का भी वर्णन किया गया इस अवसर पर मंदिर के पुजारी शंभू पांडे, शंकर पांडे,रंजीत पांडे, अशोक कुमार,मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक अनीश कुमार वर्मा, उप सचिव कृष्णा कुमार ,शुभम वर्णवाल सहित कई अन्य मौजूद थे।

Suggested News