बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, खुद ट्वीट के जरिए दी जानकारी

सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, खुद ट्वीट के जरिए दी जानकारी

NEWS4NATION DESK : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कैप्टन अमरिंदर की कैबिनेट में मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने खुद ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। 

ट्विटर पर उन्होंने वह पत्र भी पोस्ट किया है, जिसे उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। सिद्धू के मुताबिक 10 जून को ही उन्होंने यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षराहुल गांधीको सौंप दिया था।

बता दें कि कांग्रेस नेता सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ पिछले कई दिनों से विवाद की की बात सुर्खियों में रहा है। लोकसभा चुनावों के समय से ही दोनों नेताओं में मनमुटाव जारी है। सीएम कैप्टन अमरिंदर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में से भी सिद्धू नदारद रहे थे।

वहीं सीएम ने सिद्धू से उनका विभाग छीन लिया था। इसके बाद से सिद्धू कैप्टन से नाराज चल रहे थे। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट नहीं मिलने पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई थी। इसका सिद्धू ने भी समर्थन किया था। वहीं लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए खुद को जानबूझकर निशाना बनाए जाने का सिद्धू ने आरोप लगाया था।
 
इसके बाद सीएम अमरिंदर ने सिद्धू को महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि शायद सिद्धू की ख्वाहिश मुख्यमंत्री बनने की है। इसके अलावा कैप्टन ने नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाकर वहां के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर भी उन पर वार किया था।

Suggested News