बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ महापर्व में फिर दिखी आईएएस अधिकारी डॉ.एस.सिद्धार्थ की सादगी, खुद बनाते दिखे प्रसाद के लिए ठेकुआ

छठ महापर्व में फिर दिखी आईएएस अधिकारी डॉ.एस.सिद्धार्थ की सादगी, खुद बनाते दिखे प्रसाद के लिए ठेकुआ

PATNA : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठ का समापन हो गया है। इस दौरान आम से लेकर खास लोगों तक ने राज्य के अलग अलग नदियों तालाबों और घरों में अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के साथ कई मंत्री, विधायक और अधिकारी भी छठ करते नजर आये। 


लेकिन बिहार के पावरफुल आईएएस अधिकारी माने जानेवाले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ की छठ व्रत के प्रति आस्था ने सबका दिल जीत लिया। छठ पर्व को लेकर व्रतियों ने घरों में पवित्रता का ख्याल रखते हुए प्रसाद बनाये। इसी कड़ी में आईएएस अधिकारी एस.सिद्धार्थ खुद छठ के लिए ठेकुआ बनाते नजर आये। वे आराम से बैठकर प्रसाद के लिए ठेकुआ बना रहे थे। 

इसके पहले भी डॉ. एस सिद्धार्थ की सादगी कई बार लोग देख चुके है। वे बिना किसी ताम झाम के रिक्शे से मौर्यलोक काम्प्लेक्स पहुंच गए थे। जिन्हें लोग पहचान तक नहीं पाए थे। कुछ दिन पहले ही वे बिना किसी गार्ड के रात के दस बजे सड़क पर सब्जी की खरीदारी करते दिखे थे।  

Suggested News