बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना नगर निगम की कुर्सी की तरफ फिर कदम बढ़ा रही हैं सीता साहू, मेयर पद की रेस में सबसे आगे निकली, कई दिग्गजों के रिश्तेदार पिछड़े

पटना नगर निगम की कुर्सी की तरफ फिर कदम बढ़ा रही हैं सीता साहू, मेयर पद की रेस में सबसे आगे निकली, कई दिग्गजों के रिश्तेदार पिछड़े

PATNA : पटना नगर निगम के नये मेयर पद के सीता साहू एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं. आज हो रहे वोटों के काउंटिंग में सीता साहू अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी महजबीं पर 3000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं डिप्टी मेयर के पद पर पर बीजेपी समर्थित कैडिंडेट रेशमी चंद्रवंशी ने राजद समर्थित अंजना गांधी से आगे चल रही हैं। बीच में वे पिछड़ गई थीं।

बेतिया मेयर पद पर गरिमा देवी सिकारिया निर्णायक बढ़त बना ली है। वह पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी की बहू सुरभि घई से 51 हजार वोटों से आगे हैं। वहीं समस्तीपुर से विधानसभा उपसभापति महेश्वर हजारी की पत्नी भी तीसरे नंबर पर हैं। इसी तरह भागलपुर नगर निगम से विधायक गोपाल मंडल की पत्नी भी चुनाव में भाजपा समर्थित कैंडिडेट वंसूधरा लाल से पीछे चल रही हैं।

आरा में विधायक और एमएलसी के रिश्तेदार पीछे

आरा नगर निगम के मेयर पद पर इंदु देवी आगे चल रही हैं। आरा नगर निगम में मेयर पद पर जदयू एमएलसी राधाचरण साह की भावज नीलम देवी और भाकपा माले के तरारी विधायक सुदामा प्रसाद की पत्नी करारी हार की ओर अग्रसर हैं। जदयू एमएलसी ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी थी। अब तक हुई वोटों की गिनती में इंदु देवी को 8718, आरजू खातून को 3216, प्रियम (पूर्व मेयर) को 1401 और रुबी तिवारी (निवर्तमान मेयर) को 1196 मत मिले हैं। डिप्टी मेयर पद पर पूनम देवी (पति सरोज सिंह) 8500 वोटों से आगे चल रही हैं।


Suggested News