बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी को छोड़कर सास से शादी करना चाहता है दामाद, भागलपुर डीआईजी से मिलकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

पत्नी को छोड़कर सास से शादी करना चाहता है दामाद, भागलपुर डीआईजी से मिलकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

BHAGALPUR : "जो पिए शराब उसका जिदंगी खराब।" जी हां ऐसा भागलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बांका जिले की रहने वाली दो बच्चे की मां अपने माता के साथ न्याय पाने डी आई जी कार्यालय भागलपुर पहुंची। वह कहती है कि मेरी शादी बांका जिला अंतर्गत बौसी थाना क्षेत्र में मसुदन बाबा मंदिर में आज से करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। ईश्वर की कृपा से मुझे दो पुत्री भी है। एक पुत्री 9 वर्ष की और दूसरी 6 वर्ष की है।

उसने बताया की मेरे पति मुंबई में पोपलेन चलाते हैं। अब मेरे पति को मैं पसंद नहीं हूं वे हमेशा मुझे पीटते रहते हैं और बच्चों को भी हमेशा पीटते हैं। यहां तक कि बड़ी पुत्री को करंट भी लगा दिया और पिटाई भी की। हमेशा वे पैसे की डिमांड करते हैं। 

वहीं पीड़ित महिला की माता कहती है मेरे दामाद शराबी हैं। वे कहते हैं कि मैं तुम्हारी पुत्री को नहीं चाहता। मैं तुम्हीं से शादी करुंगा। हाय रे कलयुग...। वहीं वह कहती है कि मेरे दामाद को हाथ में जो समान मिल जाए। उसी से मेरी बेटी की पिटाई शुरू कर देता है।

बौसी थाना से निराश दोनों मां बेटी और दो नौनिहाल संग भागलपुर डी आई जी से न्याय पाने पहुंची है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पीड़ित महिला के साथ क्या न्याय हो पाता है। हालांकि रोज रोज के पिटाई से तंग आकर अब यह महिला भी पति के साथ रहना नहीं चाहती।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News