बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यस्थान से राज्यसभा सांसद बनीं सोनिया गांधी, निर्विरोध जीती चुनाव, बीजेपी के खाते में आई दो सीट

राज्यस्थान से राज्यसभा सांसद बनीं सोनिया गांधी, निर्विरोध जीती चुनाव, बीजेपी के खाते में आई दो सीट

DESK: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल सियासी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान से सोनिया गांधी राज्यसभा का चुनाव निर्विरोध जीत गई हैं। साथ ही BJP से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ की भी जीत हो गई है। अब इन सीटों पर चुनाव नहीं कराया जाएगा। दरअसल, राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया।

बीजेपी के हिस्सें आई दो सीटें

मंगलवार को यहां विधान सभा में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड और इण्डियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया गांधी को निर्वाचित घोषित किया। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशियों निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

नाम वापस लेने की आखिरी दिन आज

वहीं निर्वाचन विभाग की अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी। लेकिन तीनों सीटों के लिए तीनों ही प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिया है। ऐसे में चुनाव अधिकारी ने तीनों प्रत्याशियों के विजयी होने की घोषणा कर दी। 

गांधी नेहरू परिवार की दूसरी महिला राज्यसभा सांसद

गौरतलब हो कि सोनिया गांधी गांधी-नेहरू परिवार की दूसरी महिला है जो राज्यसभा जा रही हैं। मालूम हो कि 14 फरवरी को सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया था।  उनके साथ बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे थे। 

Suggested News