बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं, बढ़ रहा है लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव : सोनिया गांधी

देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं, बढ़ रहा है लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव : सोनिया गांधी

Desk : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर बोली हैं। आज शनिवार को सोनिया गांधी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोली। 

सोनिया ने कहा किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमारे देश ने जो प्रण किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं और लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें याद रखना होगा कि हमारा संविधान इन भवनों से नहीं भावनाओं से बचा रहेगा। इन भवनों से दूषित और गलत भावनाओं के प्रवेश को रोकना होगा तभी हमारा संविधान बचेगा।

सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि 15 वर्ष की लंबी अवधि के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो हुआ वह उदाहरण है कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है।



Suggested News