बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजनीति से संयास की खबरों पर सोनिया गांधी ने लगाया विराम, कहा – ना कभी वह रिटायर हुई थी, न कभी होंगी

राजनीति से संयास की खबरों पर सोनिया गांधी ने लगाया विराम, कहा – ना कभी वह रिटायर हुई थी, न कभी होंगी

DESK : अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे हैं, जब कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ उनका राजनीतिक सफर भी खत्म हो गया है। इसके बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि सोनिया गांधी अब राजनीति से संयास लेने जा रही हैं। लेकिन रविवार को पार्टी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें सोनिया गांधी के संयास की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। 

पार्टी नेता अलका लांबा ने सोनिया गांधी के हवाले से बताया है कि ना वो कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी होंगी. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यह जानकारी दी है।

अलका लांबा ने कहा है कि उनकी सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर उनकी बात हुई। अलका ने कहा, 'मैंने मीडिया में आ रही मैडम की रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में उन्हें बताया, उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं कभी रिटायर नहीं हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी।

भावुक भाषण के बाद लगने लगे थे कयास

सोनिया गांधी का यह स्टेटमेंट इसलिए आया है, क्योंकि रायपुर में दिए गए उनके भावुक भाषण के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया अब राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. इन अटकलों पर रोक लगाने के लिए ही उनका बयान आया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वांअधिवेशन चल रहा है.

भाषण में की थी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि इससे मुझे व्यक्तिगत संतोष मिलता है, लेकिन जो बात मेरे लिए सबसे अधिक संतोषजनक है, वो ये कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आई है. सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की भी तारीफ की थी और इसके लिए उन्हें बधाई भी दी थी।

Suggested News