बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका ने टेका घुटना, 116 रनों पर हुई ढेर, भारत को मिला पहला झटका

भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका ने टेका घुटना, 116 रनों पर हुई ढेर, भारत को मिला पहला झटका

DESK: भारतीय क्रिकेट टीम आज से दक्षिण अफ्रीका में एक नई शुरुआत करने उतर चुकी है। दरअसल, 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार टीम इंडिया वनडे फॉर्मेट में मैदान पर उतरी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है।  वहीं पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के सामने मात्र 116 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।

टीम इंडिया को जीत के लिए 117 रन बनाने हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। वहीं आवेश खान ने 4 विकेट लिए। इंडियन टीम के गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एंडिल फेहलुकवायो ने 33 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान एडिन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। रीजा हेंड्रिक्स खाता तक नहीं खोल सके। डेविड मिलर 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने 10 ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट लिए। आवेश ने 8 ओवरों में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव को एक सफलता हाथ लगी।

वहीं जवाबी पारी में उतरी भारतीय टीम को पहला झटका लगा गया है। ऋतुराज 5 रन बनाकर प्वेलियन लौट गए हैं। दरअसल, भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन ओपनिंग करने पहुंचे थे। वहीं टीम इंडिया का पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में गिरा। वे 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया ने 5 ओवरों के बाद 1 विकेट के नुकसान के साथ 28 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुदर्शन 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुल्डर 1 विकेट ले चुके हैं।

पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: रजत पाटीदार, साईं सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान। 

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर और लिजाड विलियम्स।

Suggested News