बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम आवास के बाहर महिला के आत्मदाह की कोशिश पर हमलावर हुई सपा, योगी सरकार के जनता दरबार को बताया ढोंग

सीएम आवास के बाहर महिला के आत्मदाह की कोशिश पर हमलावर हुई सपा, योगी सरकार के जनता दरबार को बताया ढोंग

LUCKNOW : समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल सीएम आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाली पीड़िता से मिलने पहुंचे महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष रिभु श्रीवास्तव के साथ पूजा शुक्ला के अलावा कई अन्य सपा नेत्री केजीएमयू के प्लास्टिक एवं बर्न डिपार्टमेंट पहुंचे।

जूही सिंह ने कहा कि महिला जनता दरबार में अपनी समस्या के समाधान के लिए पहुंची थी। लेकिन शिकायत को नहीं सुना गया। जूही सिंह ने यह पहला मामला नहीं है। जनता दरबार सिर्फ दिखावे के लिए लगाई जाती है। यहां लोगों की बातों को नहीं सुना जाता है। यह आत्महत्या की कोशिश का मामला नहीं है, हत्या का प्रयास है। इसके लिए पूरी तरह से योगी सरकार जिम्मेदार है।

बता दें कि आज लखनऊ में सीएम योगी के आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। उन्नाव से महिला जनता दरबार के लिए आई थी। बाहर आकर उसने गोद में लिए बच्चे को सड़क किनारे रखा। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, महिला बुरी तरह जलने लगी। पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पानी डालकर आग बुझाई। तब तक महिला काफी जल चुकी थी। आग बुझते ही महिला खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी।

वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस अपनी गाड़ी से महिला को सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे KGMU रेफर कर दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर है। उसका नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है।

रिपोर्ट - मो. आसिफ खान

Suggested News