बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्पेन की महिला से दुमका में सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई अन्य फरार

स्पेन की महिला से दुमका में सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई अन्य फरार

रांची. एक जघन्य आपराधिक मामले का खुलासा झारखंड में हुआ जहाँ एक स्पेन मूल की महिला के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार रात तब हुई जब स्पेन का एक पर्यटक जोड़ा एक अस्थायी टेंट में रात्रि विश्राम कर रहा था। यह युगल दुपहिया वाहन से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा और वह बिहार से होते हुए नेपाल जाना चाहता था। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि घटना में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि अब तक तीन गिरफ्तारियां की गई हैं जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, दंपति दोपहिया वाहन पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार और फिर नेपाल जा रहे थे। इस मामले में दुमका के उपायुक्त ए दोड्डे और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है. संयोग से, कथित अपराध की घटना उस दिन हुई  जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में थे और उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

Suggested News