बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्पीकर के इस्तीफे विवाद के साथ कल शुरू होगा बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, कार्यवाही की अधिसूचना जारी

स्पीकर के इस्तीफे विवाद के साथ कल शुरू होगा बिहार विधानसभा का विशेष सत्र, कार्यवाही की अधिसूचना जारी

पटना. बिहार में विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे को लेकर विवाद चल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा और उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी इस्तीफे के पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने दलील दे रहे हैं। इन सभी के बीच कल बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा। इसके लिए विधान सभा सचिवालय ने विशेष सत्र की कार्यवाही की अधीसूचना जारी कर दी है।

बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है, लेकिन विजय कुमार सिन्हा विधानसभा के अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं है। उन्होंने कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया कि वे विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।


वहीं विधानसभा के अध्यक्ष पद से विजय सिन्हा का इस्तीफा नहीं देने पर विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि ये जोर जबरदस्ती है। विधानसभा का अध्यक्ष वही होते हैं, जिनके पास बहुमत होता है। इनके पास बहुमत हैं ही नहीं और पद के लिए अड़ हुए हैं। ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

 विशेष सत्र की कार्यप्रणाली

1. अध्यक्ष द्वारा प्रारम्भिक सम्बोधन।

2. बिहार विधान सभा के समितियों के प्रतिवेदनों का सभा के समक्ष रखा जाना।

3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रस्ताव करेंगे कि "यह सभा वर्त्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है।"

4. विधानसभा अध्यक्ष को हटाये जाने संबंधी संकल्प के प्रस्ताव को विचारार्थ रखा जाना।

Suggested News