बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रफ्तार का कहर: नालंदा में अनियंत्रित ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी, कई की हालत गंभीर

रफ्तार का कहर: नालंदा में अनियंत्रित ऑटो पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी, कई की हालत गंभीर

NALANDA: बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। बीते दिन पहले लखीसराय और बीते दिन कैमूर में हुए सड़क हादसे में 9-9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं ताजा मामला नालंदा का है। जहां अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है। 

दरअसल, पूरा मामला रहुई थाना इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप का है। जहां अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई। जिससे टेंपो पर बैठे आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी में रहुई निवासी आकाश कुमार , दिघिपर निवासी उषा देवी, देवीसराय बिहारशरीफ की गुड़िया देवी, धमासंग निवासी कुंदन कुमार व अन्य शामिल हैं। 

जख्मी यात्री ने बताया कि रहुई स्टैंड से टेंपो खुलकर बिहारशरीफ आ रही थी। इसी बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। टेंपो पर एक दर्जन लोग बैठे थे। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है । सवार लोगों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलटने की बात बता रहे हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News