बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पश्चिम चम्पारण लोस क्षेत्र में 27 फ़रवरी से खेल प्रतियोगिता का आयोजन, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप विजेता श्रेयसी सिंह करेंगी उद्घाटन

पश्चिम चम्पारण लोस क्षेत्र में 27 फ़रवरी से खेल प्रतियोगिता का आयोजन, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप विजेता श्रेयसी सिंह करेंगी उद्घाटन

BETTIAH : आज बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण साह ने कहा की बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्र मे खेल प्रतियोगिता को बढावा देने के लिये खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसके आलोक मे पश्चिम चम्पारण लोकसभा के भाजपा सांसद सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह घोषण किया की प•चम्पारण लोकसभा क्षेत्र मे 12 प्रखंड है जिसमे 27 फरवरी से लेकर 13 मार्च तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह आयोजन बिहार मे पहली बार खेल को बढावा देने के लिये किया जा रहा है। 

इसमे कबड्डी से लेकर हाफ मैराथन, जंबलिंग थ्रो जैसी सभी छोटे बडे दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की विजयी हुए सभी प्रतियोगियो को 26 व 27 मार्च को मुख्य प्रतियोगिता बेतिया महाराजा स्टेडियम में उन प्रखंडो के प्रतियोगियो के बीच होगा जो अपने अपने प्रखंड मे जीत कर आये होंगे। वही 27 फरवरी को बिहार की एक मात्र कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और 2021 नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप विजेता श्रेयसी सिंह उद्घाटन करेंगी। जिनके साथ खेल व युवा कल्याण मंत्री आलोक रंजन झा भी होंगे। इसमे विजयी प्रतियोगियो को (साई) स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया एक महीने का मुफ्त ट्रेनिंग देगा और इसमे जो प्रतियोगी मिनिमम कैरेटेरिया पूरा करेगा। उसे साई की तरफ से स्कॉलरशिप भी दिया जायेगा। 

यह प्रतियोगिता अंडर 14 से 19 आयु वर्ग के युवाओ के बीच होगा। इससे बिहार के हर जिला मे खेल के प्रतिा एक नया महौल बनेगा और प्रधानमंत्री का यह संदेश कि "खेलेगा इंडिया टू खेलेगा इंडिया " से प•चम्पारण लोकसभा से भी नये प्रतिभागियो का खोजने मे सफलता मिलेगी। इस मौके पर बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण साह ने कहा की पूरे बिहार मे खेल को बढ़ावा देने के लिये जो भी संभावना है उसे तलाश किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की पर्यटन विभाग भी इस तरह के आयोजन को बढावा देने के लिये हरसंभव सहायता देगी।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News