बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी जवानों ने निकाली साइकिल रैली, 2 अक्टूबर को पहुंचेगे राजघाट

अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी जवानों ने निकाली साइकिल रैली, 2 अक्टूबर को पहुंचेगे राजघाट

MOTIHARI : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ देश की आजादी के शहीदों को याद करने के लिए पूरे देश में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के तहत् देश के विभिन्न भागों से एसएसबी के जवान साईकिल रैली निकाल कर देश की गौरव गाथा से आम लोगों को अवगत कराने और जागरुक करने का काम कर रहे है। इस कार्यक्रम को केन्द्र सरकार के संस्कृति विभाग आयोजित कर रही है। राज्य सरकार ने भी कला संस्कृति विभाग का नोडल विभाग के रुप में नामित किया है। आज पीपराकोठी के एसएसबी कैम्प से साइकिल रैली आगे यात्रा के लिए निकाली। 

रैली 15 अगस्त को असम से निकली है जो 2 अक्टूबर को राजघाट नई दिल्ली पहूंचेगी। पूर्वी चम्पारण के पीपराकोठी से निकली रैली में एक दल असम के तेजपुर सीमांत, दूसरा दल गुवाहाटी सीमांत, तीसरा दल सिलीगुड़ी सीमांत और चौथा दल पटना सीमांत शामिल थे। जिसमें करीब 125 जवानों ने भाग लिया है। रैली को रवाना करने के पूर्व राज्य सरकार के गन्ना विकास एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने साइकिल रैली में शामिल जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दिया। साथ ही कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश जवान आम लोगों तक पहूंचाने के लिए निकले है। 

वहीं डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोतिहारी जिला वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। साइकिल सवारी शारीरिक फिटनेस को बरकरार रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेन्ट सुनील कुमार पासवान ने कहा कि असम के तेजपुर सीमांत, दूसरा दल गुवाहाटी सीमांत, तीसरा दल सिलीगुड़ी सीमांत और चौथा दल पटना सीमांत शामिल है। रैली में लखनउ सीमान्त दल शामिल होगा। जिसके बाद जवान संदेश देते 2 अक्टूबर को राजघाट पहुंचेंगे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News