बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर जिला जदयू के "प्रभारी" मनोनीत हुए प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, कार्यकर्ताओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर

भोजपुर जिला जदयू के "प्रभारी" मनोनीत हुए प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, कार्यकर्ताओं में दौड़ी ख़ुशी की लहर

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार सहित देश की सभी राजनीतिक पार्टियाँ तैयारियों में जुट गयी है। जिसके तहत जहाँ पार्टी के सिद्धांतों को आम लोगों तक पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। वहीँ संगठन की मजबूती के लिए भी कई कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू ने राज्य के 40 संगठनों जिलों में प्रभारियों की सूची जारी की है। जिसमें जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह को भोजपुर जिले के प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है। बता दें की इसके पहले भी छोटू सिंह सिवान विधानसभा प्रभारी के तौर पर अपनी भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। वहीँ छोटू सिंह पार्टी के सिद्धांत और सरकार की योजनाओं से आम लोगों को रूबरू कराने के लेकर कई जिलों में बेहद सक्रीय रहते हैं। 

छोटू सिंह को भोजपुर का प्रभारी बनाये जाने के बाद जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। कार्यकर्ताओं का कहना है की उन्हें प्रभारी बनाये जाने के बाद जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीँ कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा। वहीँ प्रभारी की जिम्मेवारी मिलने के बाद छोटू सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, संजय कुमार झा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा की पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसे पूरी तत्परता से पूरी करने की कोशिश करेंगे। 

छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 18 सालों में बिहार के लिए जो कुछ किया। उसकी कल्पना भी नहीं की सकती है। उन्होंने कहा की बिहार में जहाँ सडकों का जाल बिछ गया है। वहीँ लोगों को अब बिजली 24 घंटे मिल रही है। शहरों की कौन कहे गाँव गाँव तक सड़के और बिजली की पहुँच हो गयी है। हर गाँव में स्कूल देखने को मिल जायेगा। कानून व्यवस्था में सुधार होने से कारोबारी जहाँ निडर होकर कारोबार कर रहे हैं। वहीँ महिलाएं और बच्चियां भी बिना किसी डर भय के घर से बाहर निकल रही हैं। 

उन्होंने कहा की बिहार में लोगों को जिस पैमाने पर नौकरियां दी जा रहीं है। ऐसा शायद ही किसी अन्य राज्य में देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री का कई कामों का अनुसरण अब केंद्र और दुसरे राज्य करने लगे हैं। यहीं वजह है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के इंडिया गठबंधन बना है। जिसके तहत देश की दर्जनों पार्टियाँ एक जुट होकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की। जिससे बिहार के साथ देश भी विकास के पथ पर अग्रसर होगा। भाई भतीजावाद और साम्प्रदायिकता से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री जिस तरह की राजनीती करते है। उससे देश में आपसी भाई चारे और सांप्रदायिक सौहाद्र को बल मिलेगा।

Suggested News