बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ चयन, अजीत कुमार को सौंपी गई जिम्मेवारी

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ चयन, अजीत कुमार को सौंपी गई जिम्मेवारी

PATNA: भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव का चयन किया गया है। सभी चयनित सदस्यों ने अपने कार्यभार संभाला है। साथ ही फ्रंट की सिध्दांतों पर चलने की बात कही है। 

दरअसल, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री अजीत कुमार को चयनित किया गया है। ये पहले फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष थे। फ्रंट के दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष डॉक्टर श्यामनंदन शर्मा, अरुण सिंह, महासचिव धर्मवीर शुक्ल, अशोक सिंह, राजेश सिंह बने हैं।

शिशिर कौंडिल्य ने बताया कि फ्रंट की गतिविधियों में तीव्रता लाने के लिए अजीत कुमार को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। फ्रंट के अध्यक्ष रहे सुरेश शर्मा उम्र और स्वास्थ की दृष्टि से बहुत सक्रिय नहीं हो पा रहे थे। शीघ्र ही बैठक कर फ्रंट का पुनर्गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, फ्रंट अपने पूर्व के सिद्धांत पर चलता रहेगा। हमारी किसी जाति, धर्म या पार्टी से कोई विरोध नहीं है। हम सकारात्मक सोच के साथ समाज को उसका स्वर्णिम और गौरवशाली को फिर से पुनर्जीवित करना चाहते हैं। सामाजिक सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

Suggested News