बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाराज विधायक को मनाने में जुटी भाजपा, इस्तीफे पर बोले प्रदेश अध्यक्ष, अब कोई शिकायत नहीं, सबकुछ ऑल इज वेल

नाराज विधायक को मनाने में जुटी भाजपा, इस्तीफे पर बोले प्रदेश अध्यक्ष, अब कोई शिकायत नहीं, सबकुछ ऑल इज वेल

BETIA : दो दिन पहले पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज होकर पांच बार की विधायक व पद्मश्री से सम्मानित विधायक भागीरथी देवी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पार्टी में उनको लेकर तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने साफ कर दिया है कि भागीरथी देवी पार्टी का हिस्सा थी और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि अब सब कुछ ठीक है।

अपने संसदीय क्षेत्र बेतिया पहुंचे डा. संजय जायसवाल ने बताया कि भागीरथी देवी से बात हुई है। बगहा जिले में कुछ असंतोष था लेकिन वहकोई इश्यू नहीं है। बहुत ही छोटी बात है। मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि भागीरथी देवी को जिले में नाराजगी थी। भागीरथी देवी जिले में हैं भी नहीं वो प्रदेश की नेता हैं।इसलिए जिला में उनकी नाराजगी होगी। हमलोगों ने बात भी कर लिया है। भागीरथी जी ने हमसे बात की है।

बता दें कि बगहा जिले के रामनगर (सुरक्षित) क्षेत्र से विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि उन्हें पार्टी में पद नहीं, प्रतिष्ठा चाहिए। आरोप लगाया कि जिलास्तर पर पार्टी के कुछ नेता उनसे लगातार दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इसकी शिकायत एक साल पहले ही उन्होंने वरीय नेताओं के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी को भी की थी मगर हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। कोई कार्रवाई नहीं होने से दुर्व्यवहार करने वालों का मनोबल बढ़ता गया। ऐसे में उनका किसी पद पर रहना उचित नहीं है। 

एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। भागीरथी देवी भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हैं।

पार्टी के खर्च का देंगे हिसाब

डॉ. संजय जयसवाल ने आज देर शाम संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी कल से लेकर 14 जून तक एक पूरा पखवारा प्रधानमंत्री को अपना पूरा हिसाब देगी। इसी दौरान केन्द्र सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बेतिया आएंगे और 9 जून को वह सरकार से वार्ता करेंगे। जिसमे केंद्र सरकार योजनाओ की जानकारी लेंगे और फील्ड मे जाकर वह मोदी की कार्य को देखने का काम करेंगे और 10 जून को बखरी बाजार मे अनुसूचीत जनजाती का एक रैली को संबोधित करेंगे


Suggested News