बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक से नाइट ड्यूटी पर जा रहे स्टेशन मैनेजर की सड़क हादसे में हुई मौत, एक महीने पहले छपरा स्टेशन से हुआ था ट्रांसफर

बाइक से नाइट ड्यूटी पर जा रहे स्टेशन मैनेजर की सड़क हादसे में हुई मौत, एक महीने पहले छपरा स्टेशन से हुआ था ट्रांसफर

CHHAPRA : खबर छपरा रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। जहां पूर्व स्टेशन मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उनकी पोस्टिंग चैनवा स्टेशन पर थी, जहां वह देर रात नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। मृत स्टेशन मैनेजर की पहचान नालंदा के संजय कुमार के रूप में की गई है। हालांकि पूरा परिवार छपरा में ही रहता है।

जानकारी के अनुसार संजय कुमार पिछले कई सालों से छपरा में स्टेशन मैनेजर के पद पर पदस्थापित था। वहीं एक महीने से चैनवा में उनकी तैनाती की गई थी। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे। 

रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी थी। जिसके लिए वह बाइक से रात बजे के करीब चैनवा स्टेशन जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव नालंदा भेजा जाएगा।


Editor's Picks