बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साथी क्रिकेटर की लड़कीबाजी, एक फ़ोन कॉल और हो गया इस दिग्गज क्रिकेटर के करियर का द एंड

साथी क्रिकेटर की लड़कीबाजी, एक फ़ोन कॉल और हो गया इस दिग्गज क्रिकेटर के करियर का द एंड

DESK : वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स ने सुभाष गुप्ते को अन्य स्पिनरों से ज्यादा असरदार माना। 1990 के दशक और 1960 के शुरुआती वर्षों में स्पिन का जादू चलाने वाले सुभाष गुप्ते का कैरियर महज 32 साल में ही खत्म हो गया था। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ  दिल्ली टेस्ट उनका आखिरी मैच साबित हुआ। इसके पीछे की वजह रही एक विवाद। आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि 36 टेस्ट में 149 विकेट लेने वाले गुप्ते का करियर ही समाप्त हो गया।

दरअसल पूरा विवाद दिल्ली के इंपीरियल होटल से जुड़ा है। टीम इंडिया इसी होटल में ठहरी थी। जहां सुभाष गुप्ते एजी कृपाल सिंह के साथ एक ही कमरे में ठहरे हुए थे। इसी दौरान एजी कृपाल सिंह पर होटल के रूम में रिसेप्शनिस्ट को बुलाने और उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत खुद उस रिसेप्शनिस्ट ने की, जिसके बाद सुभाष गुप्ते का नाम भी विवाद से जुड़ गया और हुआ कुछ ऐसा कि इस विवाद के बाद सुभाष गुप्ते के करियर का द एंड हो गया। 

इस मसले पर बोर्ड ने सुभाष गुप्ते से पूछा था कि आपने एजी कृपाल सिंह को ऐसे करते रोका क्यों नहीं। इस पर गुप्ते ने जवाब दिया था- वो एक बड़ा आदमी है मैं उसे कैसे रोक सकता हूं। आखिरकार बोर्ड ने यह फैसला लिया कि वेस्टइंडीज के दौरे के लिए इन दोनों खिलाड़ी पर विचार नहीं किया जाना चाहिए और इसके साथ ही उनका करियर खत्म हो गया। 2002 में सुभाष गुप्ते का देहांत पोर्ट ऑफ स्पेन में हो गया। सुभाष गुप्ते त्रिनिदाद की महिला कैरोल से शादी करने के बाद वहीं पर बस गए थे।

Suggested News