बेगूसराय में तेज आंधी पानी ने मचाई तबाही, दो महिलाओं की हुई मौत, कई लोग हुए जख्मी

बेगूसराय में तेज आंधी पानी ने मचाई तबाही, दो महिलाओं की हुई मौत, कई लोग हुए जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में रविवार की शाम तेज आंधी तूफान और बारिश से जिले भर में जानमाल की व्यापक क्षति हुई है। जहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिला की जान गई है। वहीं आधा दर्जन लोग आंधी तूफान में गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। जिले भर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। आधा दर्जन से अधिक इलाकों में घर व पेड़ काफी संख्या में गिरे हैं।

बता दें की जिले में आज शहर से लेकर गांव तक रुक-रुक कर बारिश हुई है। बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पहली घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में घटी जहां एक महिला खेत से घर लौट रही थी।  तभी रास्ते में आंधी तूफान के बीच पर गिरने से उसके नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई। 

महिला की पहचान पकठौल निवासी मोहम्मद ईनोद की बेटी सईदा खातून ( 40 )  के रूप में हुई है। वहीं दूसरी घटना में बगराहा डीह निवासी अर्जुन मालाकार की पत्नी चांदनी देवी ( 34 ) की मौत हो गई।

महिला की  मौत की सूचना मिलते ही सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ,बछवारा विधायक सुरेंद्र मेहता घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात किए हैं। जिला प्रशासन से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने की बात कही है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News