बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'अवसर' में पढ़ने वाले छात्रों का हौसला बुलंद, अपनी प्रतिभा से लहराएंगे परचम- आरके सिन्हा

'अवसर' में पढ़ने वाले छात्रों का हौसला बुलंद, अपनी प्रतिभा से लहराएंगे परचम- आरके सिन्हा

पटना. जिंदगी कब किसे किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। मगर किसी की ईमानदार कोशिश और उसका लगन एक पूरे परिवार की तकदीर बदल देती है। हम बात कर रहे हैं ‘अवसर’ संस्था की, जो डूबते को तिनके का सहारा बनकर सामने आया है। इस संस्था की नींव भाजपा के संस्थापक सदस्य आर के सिन्हा ने रखी और इसकी बागडोर 52 तरह से पाइथागोरस थियोरम को सिद्ध करने वाले, नाइट क्लास के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई अवार्ड लेकर सुर्खियों में रहने वाले आर के श्रीवास्तव के हाथों में सौंपी है। 

इस संस्थान के बच्चे पढ़ाई के लिए नाइट क्लास को खूब इंज्वॉय करते हैं। यहां बच्चों ने पूर्व सांसद सह उद्योगपति आर के सिन्हा और पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह का स्वागत प्रधानमंत्री का आह्वान ‘हर घर तिरंगा’ लहरा कर किया गया। आर के सिन्हा पहली बार अवसर संस्था के कार्यालय में आए, उन्होंने इस संस्था में पढ़ाई करने वाले छात्रों और फैकल्टी सहित अन्य कर्मियों से मुलाकात की और उनके उत्तरोतर बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

इस संस्था में पढ़ने वाले छात्रा-छात्रा बिहार और झारखंड के दोनों राज्यों से आए हैं। यहां अध्ययन करने वाले छात्रों में गरीब, असहाय परिवारों से तो आए ही हैं सुविधा संपन्न घर के बच्चे भी पढ़ रहे हैं। सबसे जो खास बात है वो ये कि सारे बच्चों में समानता देखने को मिलती है। यह संस्था बिहार-झारखंड के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। इस मौके पर संस्थान के मैनेजर कुमार गौतम, चर्चित लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया।

Suggested News