बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के मौर्या होटल में अचानक मचा हड़कंप, अग्निशमन विभाग के पहुंचे अधिकारी और कर्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

पटना के मौर्या होटल में अचानक मचा हड़कंप, अग्निशमन विभाग के पहुंचे अधिकारी और कर्मी, जानिए क्या है पूरा मामला

 PATNA: पटना  के होटल मौर्या में अचानक हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। कई लोग मौके पर पहुंच गए।  लेकिन जब मॉक  ड्रिल का पता चलते ही लोगों ने ली राहत की साँस ली। दरअसल, अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को होटल मौर्या में प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा फायर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के अद्भुत तरीके प्रस्तुत किए गए। 

बता दें कि, फायर अलार्म द्वारा आग की सूचना मिलते ही मार्शल टीम हरकत में आ गई। अतिथि को इमरजेंसी लैंडर द्वारा रूम से बारी - बारी से सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद होटल मौर्या के एडमिनिस्ट्रेटर आर के सिंह द्वारा अतिथि को प्राथमिक उपचार (बीपी जाँच) मुहैया कराया गया और एम्बुलेंस के द्वारा नजदीक के रेनबो अस्पताल भेजा गया।

कार्यक्रम में अतिथि मनोज कुमार नाथ (जिला अग्निशमन पदाधिकारी) थे। मनोज कुमार ने अग्नि सुरक्षा पर होटल मौर्या के कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वहीं हर साल अप्रैल में 14 से 20 तारीख तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। और मॉक ड्रिल को प्रस्तूत किया जाता है। जिसमें मार्शल टीम के साथ होटल मौर्या के विभिन्न विभाग के कर्मचारीगण अग्निकांड के सुरक्षात्मक गुण सीखते नजर आते हैं। 

Suggested News