बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सृजन घोटाला : 100 करोड़ के अवैध निकासी मामले में अब 3 बैंक कर्मचारियों पर मामला दर्ज

सृजन घोटाला : 100 करोड़ के अवैध निकासी मामले में अब 3 बैंक कर्मचारियों पर मामला दर्ज

डेस्क... तकरीबन 100 करोड़ रुपए के अवैध निकासी मामले में 3 बैंक के कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया गया है। भागलपुर के डीएम का निर्देश मिलने के बाद जिला कल्‍याण पदाधिकारी श्‍याम प्रसाद यादव ने कोतवाली थाना में करोड़ों रुपए के सृजन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के इस कदम से घोटाले के आरोपियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गबन मामले में बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के वैसे कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, जिनपर करोड़ों रुपये के इस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव ने बताया कि महालेखाकार के रिपोर्ट में घोटाला का खुलासा हुआ था। 

इसके पश्चात संबंधित लोगों पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए उन्हें निर्देश किया था। वहीं, 121.71 करोड़ रुपए के गबन में पहले दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महालेखाकार ने वर्ष 2007 से 2017 तक में सरकारी राशि की जांच की थी, जिसमें गबन की राशि 221.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका था। इसी क्रम में 100 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में बैंक कर्मियों पर केस दर्ज करवाया गया है।

Suggested News