बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार सुनील शेट्टी के लाडले, तड़प का ट्रेलर हुआ रिलीज, होने लगा ट्रेंड

बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार सुनील शेट्टी के लाडले, तड़प का ट्रेलर हुआ रिलीज, होने लगा ट्रेंड

MUMBAI : बड़े पर्दे पर एक और स्टारपुत्र धमाका करने को तैयार है। बॉलीबुड में अपने एक्शन से दर्शकों को दिल जीत चुके सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी अपने डेब्यू के लिए तैयार है। बुधवार को उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में उनके साथ लीड पेयर के रूप में तारा सूतारिया नजर आएंगी, जो इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 और मरजावां में नजर आ चुकी हैं। 

इस फिल्म के दमदार ट्रेलर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) स्टारर निर्देशक मिलन लूथरिया की इस फिल्म के ट्रेलर में जुनूनी इश्क की दास्तां देखने को मिल रही है। जिसमें अहान शेट्टी की पावरफुल परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद लोग अभी से ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की गारंटी देने लगे हैं

साउथ की फिल्म की रिमेक है तड़प

तड़प साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की हिन्दी रिमेक है। साउथ में यह फिल्म सुपरहिट रही है 2018 में प्रदर्शित इस फिल्म में लीड रोल में कार्तिकेय और पायल राजपूत की जोड़ी नजर आई थी।। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब इस किरदार को निभाने में अहान कितने कामयाब हुए हैं यह फिल्म के रिलीज  के बाद ही तय होगा। 

फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी मिलन लूथरिया ने संभाली है। संगीत प्रीतम ने दिया है, जिनके गाने फिल्म के ट्रेलर में सुना जा सकता है। 


Suggested News