बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व विधायक सुनील पाण्डेय से बदमाशों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

पूर्व विधायक सुनील पाण्डेय से बदमाशों ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, जान से मारने की दी धमकी

ARA : जिले में पूर्व विधायक से 50 लाख रूपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सुनील पांडेय से 50 लाख की रंगदारी मांगी गयी. नहीं देने पर 72 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दी गयी. 

बताते चलें की सुनील पांडेय राम विलास पासवान की पार्टी लोक जन शक्ति पार्टी के नेता थे. सुनील पाण्डेय चार बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. सुनील पाण्डेय पीएचडी हैं. उनकी पीएचडी भगवान महावीर की अहिंसा पर है. 



Suggested News