बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के 'छिहत्तर गांव' में आपस में भिड़े पूर्व और वर्तमान मुखिया के समर्थक, जमकर चले पत्थर और गोली, कई घायल

पटना के 'छिहत्तर गांव' में आपस में भिड़े पूर्व और वर्तमान मुखिया के समर्थक, जमकर चले पत्थर और गोली, कई घायल

PATNA : पटना के मनेर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में बसे छिहत्तर गांव में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां वर्तमान और पूर्व मुखिया के समर्थक आमने सामने आ गए। जिसमें दोनों गुट की तरफ से जमकर मारपीट और गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें गांव के 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं पुलिस ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है,जिसमें  आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा

बताया जा रहा है कि छिहत्तर पंचायत में वर्तमान और पूर्व मुखिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। जिसमें मंगलवार को इस लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया, जब यहां दोनों मुखिया के समर्थक आमने सामने आ गए। शुरुआत में यह झगड़ा मारपीट से शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। जिसके बाद गांव में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीण इधर उधर भागने लगे।


कई लोगों को किया गया गिरफ्तार

 वारदात की जानकारी मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंचकर कई लोगों को गिरफ्तार किया। साथी घायल लोगों के इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजें। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुई है मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। 

Suggested News