सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय करोल पहुंचे शेखपुरा, धोती पहनकर की बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में जाकर की पूजा अर्चना

SHEKHPURA : गुरुवार की सुबह बरबीघा के सामस स्थित उत्तर भारत के तिरुपति कहे जाने वाले विष्णु धाम मंदिर एवं महाभारत कालीन शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ स्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने पूजा अर्चना की।
शेखपुरा के बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में स्थानीय न्यायिक सेवा के अधिकारियों के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश का स्वागत किया गया। कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद न्यायाधीश ने स्थानीय न्यायिक सेवा के अधिकारियों और प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से बातचीत भी की।
उधर बरबीघा में उनके आने से पूर्व इलाके भर में पुलिस बंदोवस्ती के साथ जिला के आलाधिकारी सहित जिला न्यायाधीश भी मंदिर में उपस्थित थे। पूर्व सिविल सर्जन सह विष्णु धाम मंदिर के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने जस्टिस करोल का स्वागत साल देकर किया। यहां शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी भी सुरक्षा में उपस्थित रहे।
वहीं न्यायाधीश ने पूजा की पारंपरिक परिधान धोती पहन कर भगवान विष्णु की पूजा की अर्चना की। संजय करोल पूर्व में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर रहते हुए वर्ष 2022 में भी पूजा करने यहाँ पहुंचे थे।जिसके कुछ ही महीने बाद उन्हें धनंजय बाई चंद्रचूड़ की अनुशंषा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च न्यायायल के लिए नियुक्त किया था। वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं एवं पटना उच्च न्यायालय सहित वे हिमाचल और त्रिपुरा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रुप में रह चुके हैं।
शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट