बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाहुबलियों की धरती मोकामा में हैरान करने वाला चुनाव परिणाम, निलेश बने मुख्य पार्षद और नीतू बनी उप मुख्य पार्षद... जानिए इनका राजनीतिक इतिहास

बाहुबलियों की धरती मोकामा में हैरान करने वाला चुनाव परिणाम, निलेश बने मुख्य पार्षद और नीतू बनी उप मुख्य पार्षद... जानिए इनका राजनीतिक इतिहास

पटना. बाहुबलियों की भूमि मोकामा में नगर निकाय चुनाव में नया इतिहास रच गया है. बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के नाम से जाने जाने वाले मोकामा में नगर निकाय के नया इतिहास रच गया है. मंगलवार को आए नगर निकाय के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के चुनाव परिणाम में व्यवसाय जगत से आने वाले दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. 

मोकामा में मुख्य पार्षद पद पर निलेश कुमार ने जीत हासिल की है. उन्होंने 5978 वोट हासिल किया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण बल्लभ कुमार मात्र 4842 वोट ही ला पाए. इस तरह निलेश कुमार ने 1136 वोटों से जीत हासिल की. वहीं वहीं तीसरे नंबर पर संजीव कुमार 3633 वोट, चौथे नंबर पर राजेश कुमार 3376 वोट लाये. मोकामा में कुल 17 लोगों ने चुनाव लड़ा था.

उप मुख्य पार्षद के चुनाव परिणाम में नीतू देवी ने जीत हासिल की. वहीं 28 वार्डों में वार्ड संख्या-1से टुन्नी देवी निर्वाचित, वार्ड सँख्या-2 से उषा देवी, वार्ड संख्या-3 से समीर कुमार गुड्डू, वार्ड संख्या-4 से अवध कुमार, वार्ड संख्या-5 से अखिलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ गोपी सिंह, वार्ड संख्या-6 से शोहेल खान विजयी रहे. वहीं वार्ड संख्या-7 से चांदनी देवी, वार्ड सँख्या-8 से रंजन कुमार, वार्ड सँख्या-9 से धीरज कुमार निर्वाचित रहे. वार्ड संख्या-10 से नवीन कुमार बिट्टू, वार्ड संख्या-11 से ममता कुमारी,वार्ड संख्या- 12 से हरेकृष्ण, वार्ड संख्या-13 में झुना देवी 1 वोट जीत गई. वार्ड संख्या 14 से सोनी कुमारी, वार्ड 15 से मनोज मालाकार, वार्ड 16 से ममता देवी,  वार्ड 17 से रूबी देवी, वार्ड 18 से सोनु कुमार, वार्ड 19 से बबीता देवी, वार्ड 20 पिंकी कुमारी, वार्ड 21 सिंधु देवी, वार्ड 22 से अमित कुमार, वार्ड 23 से सरिता देवी, वार्ड 24 से रीना कुमारी, वार्ड 25 से सोनम कुमारी, वार्ड 26 से जीवन प्रकाश, वार्ड 27 से अर्चना कुमारी और वार्ड 28 से बेबी देवी निर्वाचित हुई हैं. 


मोकामा में 18 दिसम्बर को चुनाव् हुआ था. यहां मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीतने वाले दोनों ही व्यवसायी वर्ग से आते हैं. निलेश कुमार लम्बे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और व्यवसायी हैं. वहीँ कन्हैया कुमार भी व्यवसायी हैं. 


Suggested News