बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अफसरों के पक्ष में उतरे सुशील मोदी,कहा- RJD प्रशासन का मनोबल तोड़ना चाहता है, एक नेता DM को फोन कर ताली पिटवा रहे

अफसरों के पक्ष में उतरे सुशील मोदी,कहा- RJD प्रशासन का मनोबल तोड़ना चाहता है, एक नेता DM को फोन कर ताली पिटवा रहे

PATNA: बिहार की अफशरशाही को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी अफसरों के पक्ष में उतर गए हैं।उन्होंने कहा है कि राजद प्रशासन का मनोबल तोड़ कर विकास ठप करना चाहता है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपने शासनकाल में सीनियर और काबिल अफसरों तक का सार्वजनिक रूप से इतना अपमान किया था कि उस दौर में प्रशासन का मनोबल गिर गया था, योजनाएँ लागू नहीं हो पाती थीं और सम्मान बचाने के लिए अधिकारी बिहार से बाहर पदस्थापन के लिए लगे रहते थे।नौकरशाही को नकारा और भ्रष्ट बनाने की जो गलत प्रवृत्ति पनपी, उसे उनके राजकुमार आदर्श मान कर बढावा दे रहे हैं।राजद प्रशासन का मनोबल गिरा कर विकास की लय तोड़ना चाहता है। 

 पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि लालू प्रसाद ने 2015 के विधान सभा चुनाव के दौरान हाजीपुर में अपने वाहन की जांच पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को चप्पल मार कर सीधा करने की धमकी दी थी। आज उनकी पार्टी के नेता कलक्टर को फोन कर अपने नाम का धौंस दिखा कर ताली पिटवा रहे हैं। कांग्रेस और राजद के राजकुमार अपने बयान और बॉडी लैंग्वेज से विधायिका-कार्यपालिका जैसे  लोकतंत्र के खम्भे पर लगातार चोट पहुँचा रहे हैं। 



Suggested News